20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में टिकट के दावेदारों को लेकर चर्चा, जताई दावेदारी

राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी तरुण कुमार सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचे

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhiwara news, National Congress Secretary Tarun Kumar in bhilwara, Latest news in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara, Bhilwara sanmachar

राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी तरुण कुमार सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचे

भीलवाड़ा।

राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी तरुण कुमार सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचे। यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने मांडलगढ़ उपचुनाव को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मांडलगढ विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ता,ब्लॉक प्रभारी व जनप्रतिनिधियों से संभावित प्रत्याशी को लेकर चर्चा की।

READ: प्लांट लगाने की स्वीकृति मिले तो डेनिम उत्पादन में देश में अव्वल हो सकता है भीलवाड़ा


इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने आयोजित सभा को संबोधित किया एवं एक सुर में कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुट जाएं और मांडलगढ विधानसभा सीट जीत कर जीत का श्रीगणेश करें । मांडलगढ़ क्षेत्र के संभावित टिकट के दावेदार पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय, पूर्व प्रत्याशी विवेक धाकड़, कोटडी उपप्रधान ब्रजराज उपाध्याय व प्रदेश सचिव वंदना माथुर भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कुमार के सामने अपनी दावेदारी जताई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल डांगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी, प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

READ: अंडरवर्ल्ड डॉन के इशारे पर बन रही पद्मावती जैसी फिल्में

जीपीडीपी—थिमैटिक रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर शुरू
मांडल पंचायत समिति में राजस्थान पंचायतीराज जीपीडीपी- थिमैटिक रिफ्रेसर प्रशिक्षण का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू सोमवार को शुरू हुआ। प्रधान आशा बैरवा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। तीसरे चरण में हो रहे शिविर में क्षेत्र के सरपंचों व सचिवों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत प्रसार अधिकारी अब्दुल कादिर शेख, पवन मंडोवरा, लेखा सहायक बालकिशन भट्ट ने जानकारियां दीं।

ऊर्जा मंत्री ने किए 80 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

बीगोद कस्बे में ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने सोमवार को स्थानीय बस स्टैंण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 80 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। मांडलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतो में होने वाले कार्यों की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाडा, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, मांडलगढ़ प्रधान घनश्याम कंवर राणावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।