
Near the alcoholics school in bhilwara
बनेड़ा।
उपखंड क्षेत्र के सरदार नगर ग्राम पंचायत में दिन के उजाले में जिस जगह देश का भविष्य गढ़ा जाता है। रात के अंधेरे में उसी जगह असामाजिक तत्वों की महफिल सजती है। सरदार नगर में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात के अंधेरों में इन दिनों खुलेआम शराब खोरी व अन्य असामाजिक गतिविधियां संचालित हो रही है। दिन में यहां स्कूल संचालित होता है और बच्चे पढ़ाई करते हैं लेकिन रात होते ही यह शराबियों का अड्डा बन जाता है।
असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली इन रोज-रोज निर्मित होने वाली इस समस्या से परेशान विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल परिसर आए दिन बास्केटबॉल वॉलीबॉल के ग्राउंड में शराबी शराब की बोतलें डालकर वे बोतलों को तोड़कर कांच बिखेर जाते हैं। वही विद्यालय रोड के ऊपर होने के कारण यहां लोगो का आना-जाना भी लगा रहता है। आए दिन छात्र छात्राओं को यहां ओर भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं जा रहा है वहीं बुधवार सुबह बास्केटबॉल खेलने गए खिलाड़ियों ने देखा कि बास्केटबॉल ग्राउंड में चारों और शराब की खाली बोतलें कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं।
Published on:
02 Jan 2019 04:54 pm
