
New coins of 20 rupees came to Bhilwara
भीलवाड़ा।
सरकार ने वर्ष २०१६ में नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई नए नोट जारी किए थे। अब सरकार नए तरह के सिक्के जारी किए है। सरकार ने 1 रुपए, 2 रुपए, 5 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए के नए सिक्के जारी किए हैं। इनमें से २, ५ व २० रुपए के सिक्के भीलवाड़ा में आ गए है। हालांकि आम लोगों तक पहुंचने में अभी कुछ माह का और समय लग सकता है। लेकिन नोटों का संग्रहण करने वाले सुनील गोयल ने यह सिक्के मुम्बई से मंगवाए है। गोयल ने बताया कि सरकार ने पिछले साल १ से २० रुपए तक के सिक्के जारी किए थे। लेकिन उनका शौक नए नोट व सिक्के संग्रहण करने का है। इसे लेकर गोयल ने अपने ही आवास पर नोटों की गैलेरी तक बना रखी है। यहा पर अब तक जारी सभी तरह के नोट व सिक्कों के अलावा अन्य देशों के चलन में आने वाले नोटों की प्रदर्शनी लगा रखी है। गोयल ने बताया कि उनके साथ अब उनके पौते सत्यम व शिवम गोयल भी नोटों का संग्रहण करने लगे है। गोयल ने बताया कि २० रुपए का सिक्का दृष्टिबाधितों की सुविधा को देखते हुए जारी किए गए हैं। इसका आकार ऐसा है जिससे दृष्टिबाधित लोगों को सिक्के पहचानने में आसानी हो सके। 20 रुपए के नए सिक्के में 12 कोण हैं। बाकी सिक्कों का आकार गोल हैं। 20 रुपए के सिक्के में बाहरी क्षेत्र में 65 फीसदी तांबा, 15 फीसदी जिंक और 20 फीसदी निकेल है। अंदर के हिस्से में 75 फीसदी तांबा और 20 फीसदी जिंक और पांच फीसदी निकेल है। इसका वजन ८.५४ ग्राम है। 20 रुपए के नए सिक्के में सामने अशोक स्तंभ में सत्यमेव जयते लिखा है। हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया भी लिखा है। पीछे की तरफ सिक्के में बड़े अक्षरों में 20 लिखा है। रुपए का नया चिन्ह है। अनाज को शामिल किया गया है। गोयल ने बताया कि सभी तरह के सिक्के १००-१०० मंगवाए है। जिन्हें प्रदर्शनी में लगाए गए है।
Published on:
07 Oct 2020 04:02 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
