
अगला चुनाव वन वर्सेस ऑल होगा
भीलवाड़ा।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि अगला चुनाव वन वर्सेस ऑल होगा। भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी जबकि विपक्ष में कई पार्टियां होगी जिसे विश्व के कई देश उनके साथ होंगे। आने वाला समय चुनौती पूर्ण है। अगर हमने थोड़ी भी सुस्ती कर दी तो जो मंजिल आज हमारी इंतजार कर रही है वह दूर चली जाएगी। इस बात को गहराई से सोचने की जरुरत है। हम सब कार्यकर्ताओं को संगठन हित में एक जुट जाना है। कटारिया रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। कटारिया ने कहा कि विवेकानंद नरेंद्र ने कहा कि 21वी सदी भारत की सदी होगी और उनके कथन साकार हुए आज नरेंद्र मोदी ने 21वीं सदी भारत की सदी कर दी। पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है। यह सब लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण, तन, मन, धन पार्टी के प्रति समर्पित करने की बदौलत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण नहीं होती है। संगठन में लाखों कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। मैं उन व्यक्तियों को नमन करता हूं जिन्होंने भाजपा पार्टी की नींव रखी और आज मोदी रूपी फल लगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव और देश का भाव सर्वोपरि लेकर कार्य करने की भावना के कारण कोई अदृश्य शक्ति लगातार सहयोग कर रही है और भाजपा का जो स्वरूप आज विश्व में बना है वह हम सब कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। ऐसा भी दिन आएगा जब धारा 370 हटेगी ऐसा केवल सपना था जो मोदी सरकार ने साकार किया। हम सब ऐसे संगठन से जुड़े हैं जो देश हित सर्वोपरि रखकर काम करता है। कटारिया ने देरी से आने पर कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हुए कहा कि कुछ अच्छा करने की सौचे। यह जिन्दगी दोबारा नहीं मिलेगी। शहर विधायक वि_लशंकर अवस्थी ने स्वर्गीय सुन्दर सिंह भंडारी की तुलना कटारिया से की है। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि भाजपा संगठन ने सेवा ही संगठन के तहत कोरोना संक्रमण काल में विभिन्न सेवा के कार्य किए हैं और जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई है। संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान जिला प्रमुख बरजी बाई भील, जहाजपुर विधायक गोपी मीणा, भाजपा नेता कालूलाल गुर्जर, दामोदर अग्रवाल, नगर परिषद में उप सभापति रामलाल योगी चित्तौडग़ढ़ के आईएम सेठिया, मुरलीधर जोशी मंच पर उपस्थित थे। संचालन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन ने किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डिडवानिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तजेंद्र गुर्जर ने स्व. सुन्दरसिंह भंडारी की शताब्दी दिवस पर गुलाबचंद कटारिया को तस्वीर भेट की। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में कटारिया के पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया। कार्यालय में पौधारोपण किया।
Published on:
04 Jul 2021 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
