
विधायक बनने के लिए नामांकन शुरू
राजस्थान में विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) की 30 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही कलक्ट्रेट से लेकर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में टिकट के दावेदारों की नामांकन पत्र लेने व नामांकन दाखिलें की प्रक्रिया जानने को लेकर चहल पहल शुरू हो गई है। हालांकि दोपहर 12 बजे तक जिले में कही भी नामांकन होने की सूचना नहीं है।
नामांकन 6 नवम्बर तक कार्य दिवस में संबंधित उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 नवम्बर को होगी। जबकि नामांकन पत्र 9 नवम्बर तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 25 नवम्बर को होगा। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी।
भीलवाड़ा-शाहपुरा जिले की सातों विधानसभाओं के नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा हों सकेंगे। प्रत्याशियों को जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार सभी प्रत्याशियों को आय-व्यय का ब्योरा विस्तार से देना होगा।
जमानत राशि पांच से दस हजार
सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को दस हजार व अजा व अजजा वर्ग को पांच हजार रुपए की जमानत राशि देनी होगी। प्रत्याशी ऑनलाइन भी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। हालांकि उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दस्तावेज लेकर पेश होना पड़ेगा। ( bhilwara election 2023)
सीसी कैमरे से रहेगी नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि नामांकन एवं मतदान की प्रक्रिया जिले में व्यव िस्थत तरीके से जारी है। रिटर्निंग अधिकारियों के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है। (bhilwara vote 2023)
कलक्ट्रेट पर कड़ी सुरक्षा
कलक्ट्रेट पर चाक-चौबंद व्यवस्था है। यहां अतिरिक्त जाप्ता तैनात है। उम्मीदवार के साथ प्रस्तावक-समर्थक को ही प्रवेश दिया जाएगा। भीड़ को नामांकन के दौरान दूर रखा जाएगा। बाकायदा आईडी-कार्ड भी जांचे जाएंगे।
आपराधिक रिकॉर्ड का प्रकाशन जरूरी
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों और संबंधित राजनीतिक दलों को उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी 3 बार अलग-अलग तय समयावधि में समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं टीवी चैनल्स में प्रसारित करनी होगी।
यह रहेगा कार्यक्रम
नामांकन शुरू: 30 अक्टूबर
अंतिम तिथि: 6 नवम्बर
नामांकन की जांच: 7 नवम्बर
नामांकन वापसी और चुनाव चिन्ह: 9 नवम्बर
मतदान: 25 नवम्बर
मतगणना: 03 दिसम्बर
Updated on:
30 Oct 2023 12:34 pm
Published on:
30 Oct 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
