6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला परिषदों की इस रिपोर्ट पर सरकार को शक, सच की पड़ताल करेंगे दूसरे जिलों के अधिकारी

अब हकीकत जांचने के लिए अन्तर जिला होगी ऑडिट
2 min read
Google source verification

सुरेश जैन/भीलवाड़ा.
जिला परिषदों ने गलत आंकड़े पेश कर जिले व प्रदेश को ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) घोषित करा दिया, लेकिन हालात यह है कि शौचालयों का उपयोग नहीं हो रहा है। गांवों में पीने का पानी ही नहीं है। एेसे में लोगों ने शौचालयों पर ताले लगा दिए हैं। जिला परिषदों ने गलत रिपोर्ट पेश कर की कि सब लोग शौचालयों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार ने अब दूसरे के जिले के अधिकारियों से जांच कराने का निर्णय किया है। इसके लिए अन्तर जिला स्तर पर शौचालयों की ऑडिट होगी। अब जिला अधिकारियों की टीम बनाई जा रही है। यह ऑडिट प्रदेश के 33 में जिलों में होगी।

20 फीसदी से अधिक लोग नहीं कर रहे इस्तेमाल

सर्वे में लाभार्थी का नाम, शौचालय का प्रकार एक गड्ढा, सोखता गड्ढा, सेफ्टी टैंक, शौचालय उपयोग में लिया जा रहा है या नहीं, शौचालय के खराबी के प्रकार, घर के सदस्यों की ओर से उपयोग, उपयोग में नहीं लेने के कारण, पानी की उपलब्धता, घर से पानी के स्त्रोत की दूरी, आंगनबाड़ी केन्द्रों के नाम, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय में पानी की व्यवस्था की जानकारी जुटाई थी। सर्वे में सामने आया कि सभी जिलों में लगभग 20 प्रतिशत परिवार शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे हैं। इन शौचालयों में कबाड़ या कंडे भरे हैं।

अब पंचायत को देना होगा घोषणा पत्र
अन्तर जिला ऑडिट में अब ग्राम की ओडीएफ निरन्तरता को लेकर सरपंच, सचिव व वार्ड पंच से घोषणा पत्र देना होगा कि सभी लोग शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। इसके लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव भी लेना होगा।

20 हजार परिवार करते हैं खुले में शौच
सर्वे में सामने आया है कि भीलवाड़ा जिले में 20 हजार परिवार ऐसे हैं जो आज भी खुले में शौच जाते हैं। इसकी मुख्य कारण पानी की मानी जा रहा है। जिले में 600 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। यही स्थिति अन्य जिलों की भी है।

टीम बनाने के दिए आदेश
सरकार ने शौचालयों की फिर से ऑडिट के आदेश दिए हैं। इस बार ऑडिट अन्तर जिला स्तर पर होगी। भीलवाड़ा की ऑडिट जोधपुर की टीम करेगी जबकि भीलवाड़ा की टीम दौसा में शौचालयों की जांच करेगी।

गजेन्द्रसिंह राठौड़, सीईओ, जिला परिषद भीलवाड़ा

अन्तर जिला होगा सत्यापन
जिला----सत्यापन जिला

भीलवाड़ा----जोधपुर
दौसा----भीलवाड़ा

अजमेर----भरतपुर
अलवर----चूरू

बारां----अजमेर
बांसवाड़ा----पाली

बाडमेर----सीकर
भरतपुर----अलवर

बीकानेर----पाली
बून्दी----धौलपुर

चित्तौडग़ढ़----बीकानेर
चूरू----बाड़मेर

धौलपुर----स.माधोपुर

डूंगरपुर----टोंक
हनुमानगढ़----उदयपुर

श्रीगंगानगर----सिरोही
जयपुर----बांरा

जैसलमेर----बून्दी
जालोर----जयपुर

झालावाड़----बांसवाड़ा
झुंझुनूं----चित्तौडग़ढ़

जोधपुर----हनुमानगढ़
करौली----कोटा

कोटा----जैसलमेर
नागौर----राजसमन्द

पाली----झालावाड़
प्रतापगढ़----करोली

राजसमन्द----श्रीगंगानगर
स.माधोपुर----डूंगरपुर

सीकर----दौसा
सिरोही----प्रतापगढ़

टोंक----नागौर
उदयपुर----जालोर

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग