22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान कांग्रेस के सियासी संकट पर ओमप्रकाश माथुर का बड़ा बयान

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ने की बजाय पहले कांग्रेस को जोड़ना चाहिए, तभी उनके दल का भला होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
op_mathur_on_congress.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/भीलवाड़ा। BJP की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओमप्रकाश माथुर ने मंगलवार को कांग्रेस के केंद्रीय से लेकर राज्य नेतृत्व को निशाने पर लिया। माथुर ने कहा कि Rahul Gandhi को भारत जोड़ने की बजाय पहले कांग्रेस को जोड़ना चाहिए, तभी उनके दल का भला होगा। आजादी के तुरंत बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस काे खत्म करना चाहिए। राहुल शायद गांधीजी की उसी मंशा को पूरा कर रहे हैं।

कांग्रेस के सियासी संकट पर किया कटाक्ष
माथुर चित्तौड़गढ़ जाते समय मंगलवार को यहां रूके। सर्किट हाउस में शाम को मीडिया से बातचीत में माथुर ने राज्य की Rajasthan political crisis पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक व्यक्ति कुर्सी पर चिपके रहना चाहता है तो दूसरा कुर्सी हड़पने को व्याकुल है। देश में कांग्रेस की दुर्दशा हो रही है। अगले साल राजस्थान में चुनाव है, यहां भी बुरी दशा होना तय है।

यह भी पढ़ें : 'फाइटर' पायलट का अटैक, टारगेट पर गहलोत, OBC आरक्षण पर सरकार को नसीहत

भाजपा में सब कुछ ठीक
माथुर ने कहा कि राज्य भाजपा में सब कुछ ठीक है। पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे पर उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय संसदीय बोर्ड तय करता है। पार्टी वहां की हवा को देखकर चेहरा तय करती है। जरूरी नहीं है कि हर बार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया ही जाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा गुजरात में विधानसभा चुनाव आसानी से जीतेगी। वहां आप और कांग्रेस मुकाबले में ही नहीं है। कांग्रेस का सफाया होगा।