5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर आए दो लुटेरों की करतूत, चाकू द‍िखाकर छीन ले गए गहने

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Ornaments taken woman looking knife in bhilwara

Ornaments taken woman looking knife in bhilwara

कोटड़ी।

क्षेत्र के उदलियास में गुरुवार को बाइक पर आए दो लुटेरे वृद्ध महिला को रास्ते में रोककर चाकू से धमका कर गहने छीन ले गए। घटना में वृद्धा जख्मी भी हो गई। इस सम्बंध में रिपोर्ट कोटड़ी थाने में दी गई।

पुलिस के अनुसार सोहनी देवी वैष्णव (85) दोपहर में नोहरे से घर आ रही थी। बाइक पर आए दो युवकों ने सुनसान जगह देख उसे रोक लिया। रूकते ही सोहनी को दबोच लिया। उसे चाकू से धमकाया। गले से रामनवमी और दो मांदलिया छीन लिया। छीना झपट्टी में सोहनी जख्मी हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास से लोग दौड़कर आए, लेकिन लुटेरे हाथी भाटा रोड की तरफ भाग गए। ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन से गांव में दो अनजान जने घूमते हुए देखे गए थे। गांवों में फसलें बड़ी होने से उसमें अपराधियों को छिपने की जगह आसानी से मिल जाती है।

मनचले युवकों का पकड़ा

बरूंदनी. बीगोद पुलिस ने सराणा स्थित कस्तूर बा आवासीय विद्यालय परिसर में अप्रिय वारदात की फिराक में गए चार में से तीन मनचलों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उनको शांतिभंग की धाराओं में पकड़ा।
बरूंदनी चौकी के दीवान नरेश कुमार सुखवाल ने बताया, देवलिया के प्रभुलाल धाकड़, राधेश्याम तेली व लादूलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया। तीनों आवासीय विद्यालय परिसर में घुस गए थे। जिनको ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले धुनाई की और बाद में पुलिस के सुपुर्द किया।

चोरी का आरोपी गिरफ्तार

बदनोर. पुलिस ने मोटरास में एक सप्ताह पहले हुई चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की।
हैड कांस्टेबल श्रवणलाल ने बताया कि भैरूलाल मेवाड़ा के मकान से एक लाख 40 हजार की नकदी चोरी हो गई थी। इस सम्बंध में बदनोर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने संग्रागढ़ निवासी महेन्द्र मेवाड़ा को गिरफ्तार किया। उसकी निशान देही पर 1 लाख 38 हजार रुपए बरामद किए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग