
दुर्लभ प्रजाति का उल्लू मिला, घायल था
भीलवाड़ा।
काशीपुरी क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी में सोमवार को दुर्लभ प्रजाति का ऊल्लू घायल हालत में मिला।
वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी में पुलिया रोड पर दुर्लभ प्रजाति का ऊल्लू घायल अवस्था में होने की सूचना पर वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर एम एजुकेशन एंड ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची। पाया कि घायल उल्लू बाण प्रजाति का है।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे पशु चिकित्सालय ले गए, जहां इलाज किया गया। उसकी हालत में सुधार है। बताया गया कि पेड़ से गिरने के बाद झाड़ी में फंस गया था।
अपहृत किशोरी मुक्त
माण्डल. गत माह अन्तिम सप्ताह में अपहृत किशोरी को माण्डल पुलिस ने मुक्त करा महिला एंव बाल विकास समिति के समक्ष पेश किया। सहायक उपनिरीक्षक साबिर मोहम्मद ने बताया कि किशोरी के पिता ने माल का खेड़ा निवासी प्रहलाद जाट पर उसकी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।
Updated on:
22 Apr 2019 08:18 pm
Published on:
22 Apr 2019 08:18 pm
