
Panthar movment in bhilwara
दौलतगढ़।
क्षेत्र मे लगातार पैंथर एक के बाद एक पशुओं को अपना शिकार बना रहा है तो कहीं खेत में रखवाली कर रहें किसानों ने पैंथर को देख पेड पर चढ गए। पैंथर की दहशत व भय से खेतों मे रखवाली करने से भी किसान कतरा रहें है।
नुवालिया गांव के अशोक बलाई ने बताया कि घर के बाडे मे बंधी गायों पर पैंथर ने आधी रात बाद हमला बोल दिया जिससे घर मे सो रहे वृद्ध मागी लाल व पत्नी धनी बाई की नींद जाग हो जाने ओर चिख पुकार से पैंथर भाग गया वहीं मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।बाडे मे देखा तो पैंथर ने एक गाय का शिकार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीण धर्मीचंद गुर्जर ने बताया कि रोशन लाल खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था।तो अचानक वंहा पैंथर की दस्तक से होश उड गए ओर वह सूझबूझ से खाखरे के पेड पर चढ गया।
नीचे पैंथर खडा हो गया इस भय व दशहत के बीच उसनें परिजनों को फोन कर सूचना दी। मौके परिवार के साथ ग्रामीण भी लकडिय़ां लेकर पहुंच गये। हो हुल्लड़ से पैंथर वहां से निकल गया।ग्रामीणों ने प्रशासन से पैथर को पकडने की मांग की। सहायक वनपाल गोपालसिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर नुवालिया गांव गया था।पैथर देखने की बात व गाय को शिकार की बात बताई है।
Published on:
24 Mar 2019 07:16 pm
