4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यास बुझाने आए पैंथर को वाहन ने कुचला

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Panther

प्यास बुझाने आए पैंथर को वाहन ने कुचला

लाडपुरा (भीलवाड़ा)।

कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाडपुरा-मेनाल के मध्य रविवार रात मादा पैंथर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लाडपुरा वन क्षेत्र में रात करीब डेढ़ बजे चार वर्षीय पैंथर फोरलेन पार कर दूसरी ओर वन क्षेत्र में जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मांडलगढ़ थाने से एएसआइ लक्ष्मण सिंह व हाकिम सिंह मौके पर पहुंचे व वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के लादूलाल शर्मा व हनुमान गुर्जर, मांडलगढ़ ऊपरमाल वन सुरक्षा महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी पहुंचे।

पैंथर के शव को देर रात मांडलगढ़ वन विभाग लाया गया, जहां सुबह चिकित्सकों के नहीं मिलने पर पैंथर को पोस्टमार्टम के लिए बिजौलियां वन चौकी ले गए। वहां मेडिकल टीम ने क्षेत्रीय वन अधिकारी दाताराम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया।

इसके बाद पैंथर का अंतिम संस्कार यहीं वन चौकी के निकट कर दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दाताराम ने बताया कि वन विभाग ने पैंथर की मौत का मामला अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया। पैंथर की लम्बाई दो मीटर व उंचाई ढाईमीटर है। पैंथर संभवत: प्यासा था और पानी की तलाश में आबादी में आ गया था। सप्ताह भर पहले ही कारोही खुर्द में एक पैंथर सड़क हादसे में मारा गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग