
Panther
बिजौलियां।
क्षेत्र के बाणियों का तालाब व काटबड़ा गांव में एक सप्ताह से पैंथर की दहशत है। ग्रामीणों की पीड़ा है कि इस संबंध मे वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन ध्यान नहीं दिए जाने से पैंथर अब तक पकड़ में नहीं आ सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर रात नौ बजे बाद आबादी क्षेत्र में घुसता है और मवेशियों को मारकर ले जाता है। ग्रामीण रात में पैंथर को भगाने के लिए ढोल बजाते रहते हैं। पैंथर पिछले दिनों बच्चू बंजारा की बकरियां उठाकर जंगल में ले गया। इस सम्बन्ध में बिजौलियां वन चौकीप्रभारी प्रकाश शर्मा का कहना है कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पगमार्क लिए थे। वह पैंथर नहीं, बल्कि जरख है।
गौरतलब है कि भोजन पानी की तलाश में वन्यजीव मानव बस्तियों का रूख कर रहे है। जिससे वन्यजीवों के साथ ही आमजन की जान को खतरा है।
गत दिनों आसींद क्षेत्र में एक पैंथर घायल हो गया तथा दूसरे की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
Published on:
04 Feb 2019 02:45 am
