
People performed on demand for action in bhilwara
भीलवाड़ा।
मध्यप्रदेश के एक युवक को भीलवाड़ा में सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर धार्मिक भावनाएं आहत करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर भेजे गए इस संदेश से खफा समुदाय विशेष के लोगोंं ने भीमगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की है। दूसरी ओर इस मामलें में जल्द व सख्त कार्रवाई को लेकर समुदाय विशेष के सौ लोगों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा।
भीमगंज थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि पुरानी धानमंडी निवासी बिलाल अहमद शेख ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि मध्यप्रदेश के डालचन्द पटेल नामक युवक ने ६ जून को सोशल मीडिया पर एक संदेश भेजा। यह धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाला था। पुलिस ने बिलाल की रिपोर्ट पर इस व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
प्रदर्शन कर कराया मामला दर्ज
एक पखवाड़े पहले आयोजित भगवा सम्मान यात्रा से पूर्व भगवान श्री राम व भगवा ध्वज छपे होर्डिंग को उल्टा लटका कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भारतीय किसान एवं हिन्दू सभा संघ से जुड़े दर्जनों युवाओं ने भीमगंज थाने के बाहर नारेबाजी व प्रदर्शन कर एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई।
भारतीय किसान एवं हिन्दू सभा संघ से जुड़े महावीर ने भीमगंज थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि भारतीय किसान एवं हिन्दू सभा संघ की ओर से 20 मई को भगवा सम्मान यात्रा का आयोजन भीलवाड़ा से कोटड़ी तक किया गया था। इस आयोजन के लिए बनाने के लिए शहर भर में होर्डिंग्स लगाए गए थे। उन होर्डिंग्स की आड़ में योगेश पारीक नाम के व्यक्ति ने किसी निजी विवाद व राजनीतिक द्वेषता के चलते एक होर्डिंग को उल्टा लटका दिया, जिससे उस पर छपे भगवान श्री राम व भगवा ध्वज उल्टे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।
Published on:
08 Jun 2018 11:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
