6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के छापों में धनोप गांव में एेसा मिला जो देख कर दंग रह गए लोग

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Google source verification
People who were stunned by the police raid in Dhanop village

People who were stunned by the police raid in Dhanop village

भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र के धनोप गांव में पुलिस ने दो मकानों पर छापे मारे। कार्रवाई के दौरान यहां पांच बंदूकें व तीन तलवारें बरामद की गई। मौके से दो जनों को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी बिहारी लाल को धनोप में दो मकानों में अवैध रूप से हथियार रखे होने की सूचना मिली। थानाप्रभारी ने टीम गठित कर हैड कांस्टेबल इन्द्रजीत, कांस्टेबल नौरतमल, बनवारी लाल, अरविन्द सिंह, सुनील कुमार व किशन गोपाल को शामिल किया। टीम ने यहां सबसे पहले मंगलवार शाम धनोप में सांवरलाल माली व लक्ष्मण बैरवा के मकान पर छापे मारे। यहां सावर लाल पुत्र लादूलाल माली के मकान से दो बन्दूकेंटोपीदार (देसी) व 2 तलवारें बरामद की। इसी प्रकार बुधवार सुबह लक्ष्मण उर्फ लक्ष्मीनारायण पुत्र रामदेव बैरवा के मकान पर छापा मारकर तीन बंदूकें टोपीदार (देसी) व एक तलवार बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित ये अवैध हथियार अन्यत्र खरीद कर लाते हैं और यहां बेचते हैं। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि ये हथियार कहां बने और इसका असली सौदागर कौन है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग