4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोड़वेज श्रमिको के समर्थन सीटू ने किया प्रदर्शन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Performance by Roadwise Shramiko Citu in bhilwara

Performance by Roadwise Shramiko Citu in bhilwara

भीलवाड़ा ।


रोड़वेज कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर पिछले १२ दिन से की जा रही हड़ताल से जिले भर के लोग परेशान हो रहे है जबकि सरकार चुपी साधे हुए गौरव यात्रा में लगी है।
इन कर्मचारियों के समर्थन में भीलवाड़ा जिला बिल्डिंग वक्र्स यूनियन (सीटू) के सभी श्रमिकों ने बस स्टेण्ड चैराहे पर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री युनूस खान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इसमें सीटू के प्रान्तीय प्रतिनिधी ओमप्रकाश देवानी, जिला बिल्डिंग वक्र्स के यूनियन उपाध्यक्ष रतनलाल नट, महेन्द्र गुर्जर, महावीर सिंह, मंजू आचार्य, उर्मिला विश्नोई, माया, सीता देवी, गणेश गहलोत, सीता आचार्य, अनिता विश्नोई, हनीफ मोहम्मद सहित अन्य श्रमिकों ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया गया।

रोड़वेज संयुक्त मोर्चा के कामरेड जमील गुलाम सरवर एटक के साथी ओमप्रकाश शर्मा, मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि रोड़वेज कर्मचारी शान्तिपूर्वक हड़ताल पर है, लेकिन सरकार अपनी दमनपूर्वक कार्रवाई श्रमिकों की मांगों के समझौते अनुसार पालना नहीं की जा रही है।

सहकारिता विभाग के निरीक्षक सामूहिक अवकाश पर
राजस्थान राज्य सहकारिता अधीनस्थ सेवा संघ के अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहे। प्रदेश में करीब ७५० निरीक्षक अवकाश पर रहने से सहकारिता विभाग में काम-काज पूरी तरह से ठप रहा। सहकारिता निरीक्षक ग्रेड पे एंट्री लेबल पर ३६ सौ से बढ़ाकर ४८ सौ किए जाने की मांग को लेकर अवकाश पर रहे। भीलवाड़ा शाखा के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह रिणवा व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद मानोता ने बताया कि भीलवाड़ा सहकारिता विभाग के सभी निरीक्षक भी अवकाश पर रहे।

गड़करी से मिला सहकार भारती प्रतिनिधि मंडल
भीलवाड़ा . सहकार भारती के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुंबई में भेंट की और उन्हें आगामी 22 व 23 दिसम्बर को पुष्कर में आयोजित सहकार भारती के छठे राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र एवं खुले अधिवेशन को सम्बोधित का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय संरक्षक सतीश मराठे, ग्रामीण सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं अधिवेशन संयोजक प्रमोद सामर, प्रदेश महामंत्री एवं अधिवेशन सह सचिव प्रदीप चौबीसा शामिल थे। राष्ट्रीय अधिवेशन के सचिव एवं गुजरात राजस्थान के संगठन प्रमुख हनुमान अग्रवाल ने बताया कि इस खुले अधिवेशन एवं समापन सत्र में देश के 27 प्रदेशों के 450 जिलों से लगभग 8 हजार सहकारविद हिस्सा लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग