6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधे रोपने की होड़, बच्चे भी आगे आए

भीलवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल में अब पौधे रोपने की होड़ लग गई है। राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान से प्रेरित होकर बड़े -बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी पौधे लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। अभियान के दौरान जिले के दूर-दराज स्थित गांव-ढाणी के राजकीय विद्यालयों में भी बच्चे विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने में उत्साहित दिखे। पौधों के प्रति नई पीढ़ी में जोश संचार देख पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों में आस जग रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Planting plants in schools under the Hariyo Rajasthan campaign

Planting plants in schools under the Hariyo Rajasthan campaign

भीलवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल में अब पौधे रोपने की होड़ लग गई है। राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान से प्रेरित होकर बड़े -बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी पौधे लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। अभियान के दौरान जिले के दूर-दराज स्थित गांव-ढाणी के राजकीय विद्यालयों में भी बच्चे विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने में उत्साहित दिखे। पौधों के प्रति नई पीढ़ी में जोश संचार देख पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों में आस जग रही है।

आसीन्द. केसरपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधे लगाए। इस मौके पर मौजूद पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर ने भी उनका उत्साह वर्धन किया। विधायक गुर्जर ने बच्चों को जीवन में पौधों का महत्व बताया तथा सभी को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने उनको बड़ा करने में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।

बीगोद. कल्याणपुरा स्थित राजकीय विद्यालय में खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाकर तहसीलदार गोवर्धन बैरवा के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य हरिनारायण बांगड़ ने बताया कि खेल मैदान में अभियान के तहत १२५ पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सरपंच रामेश्वर लाल धाकड़, शिवलाल धाकड़, सौरभ शर्मा, कैलाश जाट, सुरेन्द्र सिंघल, विद्यालय स्टाफ व अन्य लोग मौजूद थे।

शक्करगढ़. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने पौधे रोप कर ट्री- गार्ड से उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामबाबू ज्योति, अध्यापक सुरेश शर्मा, आशीष कुमार झंवर भी मौज्ूद थे।

इसी तरह हमीरगढ़ के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, अमरगढ़ क्षेत्र के दलपुरा राजकीय उच प्राथमिक विद्यालय परिसर में भी पौधे रोपे गए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग