6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काले सोने के सफेद फूलों पर प्लास्टिक का कवच

अफीम की फसल को बचाने के लिए काश्तकार खेत के चारों ओर प्लास्टिक व कपड़े का तिरपाल लगा रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Plastic armor on opium flowers in bhilwara

Plastic armor on opium flowers in bhilwara

सवाईपुर।

कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में इन दिनों खेतों में अफीम के पौधों पर सफेद फूल खिल रहे हैं। पौधों पर अफीम के डोडे बनने शुरू हो गए। कुछ दिनों से पारे में निरन्तर गिरावट से सर्दी कहर ढा रही है।
अफीम की फसल को बचाने के लिए काश्तकार खेत के चारों ओर प्लास्टिक व कपड़े का तिरपाल लगा रहे हैं।

अफीम काश्तकार सत्यनारायण श्रोत्रिय ने बताया कि शीतलहर, नील गायों व जंगली जीवों से अफीम की फसल को बचाने के लिए खेत की मेड पर प्लास्टिक व कपड़े के तिरपाल से चारदिवारी कर बचाने का जतन कर रहे हैं।


अफीम सप्लायर की तलाश

मंगरोप. पुलिस ने चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर मण्डपिया के निकट 475 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार दो जनों को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से सड़ास (चित्तौडग़ढ़) हाल कांवाखेड़ा निवासी सद्दाम हुसैन मंसूरी व फारूख मंसूरी को पांच दिन के रिमाण्ड पर लिया गया।
गौरतलब है कि चित्तौडग़ढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मण्डपिया चौकी के पीछे नाकाबंदी के दौरान चित्तौडग़ढ़ की आेर से आ रहे दोनों व्यक्तियों को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर पुलिस ने अफीम बरामद की थी। पुलिस इनसे अफीम सप्लायर करने वाले की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग