6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने भगवान देवनारायण के मंदिर के दानपात्र में नहीं डाला लिफाफा : पोसवाल

आरोप लगाया- स्थानीय नेताओं ने मंदिर-मोदी की छवि बिगाड़ने को रची साजिश, फैलाया भ्रम पुजारी ने पूछा-गांधी परिवार से किसी ने देवनारायण मंदिर में दर्शन किए क्या

2 min read
Google source verification
पीएम मोदी ने भगवान देवनारायण के मंदिर के दानपात्र में नहीं डाला लिफाफा : पोसवाल

पीएम मोदी ने भगवान देवनारायण के मंदिर के दानपात्र में नहीं डाला लिफाफा : पोसवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भगवान देवनारायण नारायण की 1111 वीं जयंती पर आसींद-भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी के देवनारायण मंदिर के दानपात्र में किसी तरह का लिफाफा डालने से मंदिर पुजारी हेमराज पोसवाल ने इनकार किया है। लिफाफे विवाद पर पोसवाल ने शुक्रवार को बयान जारी किया।

बयान में पोसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दर्शन के दौरान मंदिर के दानपात्र में राशि डाली थी। लिफाफे की बात श्री देवनारायण जन्मस्थली विकास समिति के किसी भी सदस्य ने नहीं की थी। समिति व समाज के सामने भादवी छठ को दानपात्र खोला तो उसमें नकद, आभूषण व पत्र मिले। ना तो मैंने और ना ही मंदिर समिति की तरफ से दानपात्र में मोदी के लिफाफा या पत्र डालने का बयान दिया गया था। दानपात्र खोलते समय किसी ने यह नहीं बताया कि यह प्रधानमंत्री का लिफाफा है। दानपत्र में और भी कई लिफाफे थे।पोसवाल ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय नेताओं ने जानबूझकर व साजिशन सनातन धर्म, मंदिर एवं प्रधानमंत्री मोदी की छवि को धूमिल करने के लिए लिफाफा की खबर प्रसारित कर भ्रम फैलाया। इससे भक्त एवं भगवान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है।

मोदी ने भेजा था बधाई संदेश

पोसवाल ने बताया कि मोदी ने 21 सितंबर 2023 को भादवी छठ पर देवनारायण के लीलाघर घोड़े के 1112वें अवतरण दिवस पर बधाई संदेश भेजा था। गुर्जर समाज एवं देवभक्तों को गौरवांवित किया। मोदीजी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो भगवान देवनारायण की जन्मस्थली आए थे।

गांधी परिवार पर उठाए सवाल

पोसवाल ने गांधी परिवार पर तंज कसा कि उसकी नेता प्रियंका गांधी ने दौसा एवं झुंझुनूं में काल्पनिक व मनगढ़ंत कहानी बनाकर लिफाफे का जिक्र किया। इससे देवनारायण के भक्त एवं सनातन धर्म के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। पोसवाल ने प्रियंका से पूछा कि देशभर में देवनारायण के हजारों मंदिर हैं। कभी प्रियंका या गांधी परिवार का कोई शख्स देवनारायण मंदिर में दर्शन करने गए क्या? कांग्रेस के गांधी परिवार की ओर से जिन मंदिरों की यात्रा की, उनमें कितना दान दिया? कांग्रेस ने मालसेरी डूंगरी के लिए एक रुपए का भी सहयोग नहीं किया।

वसुंधरा ने बनवाया पैनोरमा

पोसवाल ने कहा कि मालासेरी डूंगरी में जो विकास हुआ है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करवाया। करीब 4.25 करोड रुपए की लागत से पैनोरमा का निर्माण करवाया है। पोसवाल ने चेताया कि कोई भी राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए देवनारायण मंदिर दान एवं पत्र का सहारा नहीं लें।