27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक से टूटा रेलवे ट्रेक, बीच रास्ते में रोकी यात्री गाड़ी, करीब एक घंटे से ज्यादा बंद रहा यह रेल मार्ग

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 21 Jul 2018, 1:44 PM IST

Railway track broken in bhilwara

Railway track broken in bhilwara

रायला।
भीलवाड़ा-अजमेर रेल मार्ग पर शनिवार को बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। यहां लांबिया रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित मुख्य ट्रेक संदिग्ध परिस्थितियों में टूट गया। रेल अधिकारी किसी तरह की आशंका से इनकार कर रहे हैं। पटरी दरक जाने से करीब एक घंटे से अधिक समय तक यह रेल मार्ग बंद रहा। उदयपुर जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस यहां बीच रास्ते में करीब 45 मिनट खड़ी रही। वहीं हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को अधिकारियों की मौजूदगी में क्रॉस करवाया गया।

सुबह रायला व लांबिया रेलवे स्टेशन के बीच पटरी में क्रेक आ गया। जबकि यहां से कुछ ही देर पूर्व गाडियां निकली थी। तत्काल रेलवे के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। आनन-फानन ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। उदयपुर से जयपुर जा रही इंटर सिटी ट्रेन को लांबिया व रायला स्टेशन के बीच रास्ते में करीब 45 मिनट तक रोका गया। सूचना पर रेलवे के इंजीनियर इत्यादि तत्काल मौके पर पहुंच गए। उनकी देखरेख में आनन-फानन टूटी पटरी की मरम्मत कराई गई। लगभग एक घंटे बाद ट्रैक पर आवागमन बहाल हुआ। इस बीच भीषण गर्मी और उमस में इंटरसिटी के यात्री परेशान रहे। स्टेशन मास्टर ने पटरी दरकने की खबर मिलते ही उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। मरम्मत के बाद रेल आवागमन सामान्य हो गया है।


ज्वाइंट की वजह से टूटी पटरी
सूचना पर रेलवे की टीम ट्रेक सुधारने पहुंची। समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे के अधिकारी आरके मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा ट्रेक को सुचारू रूप से चालू किया। इस दौरान हरिद्वार उदयपुर ट्रेन पहुंची जिसे अधिकारियों की मौजूदगी में क्रॉस करवाया गया। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ज्वाइंट की वजह से पटरीे टूट गई है। उसे तैयार कर दिया गया है। सुचारू रूप से ट्रैक कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग