
अरवड़।
क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार शुरू हुई। बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिली है तो मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश को देख किसानो के चेहरों पर खुशी छायी है बारिश से मुरझाई फसलों को जीवनदान मिला है। बारिश से नदी नालों में पानी की आवक हुई है। किसानों ने बताया कि समय रहते बारिश होने से यह फसलों के लिए जीवनदान साबित हुई है। बारिश के अभाव में फसलें सूखने लगी थी। फसलों को इस समय पानी की सख्त आवश्यकता थी। लोग बारिश की कामना के लिए तरह—तरह के जतन कर रहे थे।