
Rain wished in bhilwara
बागौर /सवाईपुर।
जिले में ग्रामीण बारिश के लिए तरह—तरह के जतन कर रहे हैं। लोग अपने—अपने तरीकों से बारिश की कामना कर रहे हैं। गुरलां के ग्रामीण रविवार को बारिश की कामना को लेकर बाजार बंद रख कालका माता मंदिर में सामूहिक भोग लगाएंगे। वहीं जिले का बड़लियास कस्बे के लोग बाजार बंद रख सगसजी के मंदिर में सामूहिक अरदास करेंगे।
बागौर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर बसे गुरलां गांव के ग्रामीण रविवार को समूचा कस्बा व अपने प्रतिस्ठान बन्द रख कर क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर माली मोहल्ला मंगरी पर स्थित कालका माता रानी के मंदिर में भोग लगाकर माता रानी से वर्षा की प्रार्थना करेंगे।
गुरलां के बद्रीलाल माली, नारायणलाल माली, इंद्रमल माली, शंकर लाल माली , गोपाल माली , गौतम दाधीच ने बताया कि शनिवार सांम 7 बजे बाद गांव के सहकारी समिति चौक में गांवाई बैठक आयोजित कर बरसात की कामना के लिए बाजार बंद रख माता के मंदिर जाकर भौग लगाने का निर्णय लिया गया । जिस पर ग्रामीणों की सामूहिक स्वीकृति होने के पश्चात बाजार बंद रखने एवं माता के मंदिर पहुँचने का माईक लेकर गांव में अलाउंस करवाया गया । बारिस की इस कामना के लिए गुरलां कस्बा रविवार को बंद रहेगा ।
बड़लियास कस्बे में बारिश की कामना को लेकर ग्रामीण एकजुट होकर रड़ी वाले सगसजी के यहां सामूहिक अरदास करेंगे। साथ ही कस्बा पूर्णतया बंद रहेगा। शनिवार को कस्बे में एलान किया गया कि रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे तथा वर्षा की कामना पर अरदास के लिए ग्रामीण बड़े मन्दिर से ढ़ोल ढ़माके के साथ सगसजी के मंदिर पहुंचेंगे।
Published on:
19 Aug 2018 09:53 am
