6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर कहीं सुन रहे…किसको जीता रहे हो भाईसाहब…

bhRajasthan election 2023 गली-मोहल्ले की चाय की थड़ी हो या सरकारी दफ्तर...गांव की चौपाल हो या सार्वजनिक परिवहन के साधन...। विधानसभा चुनाव में शनिवार को हुए मतदान के बाद हर कहीं एक ही सवाल सुना जा रहा है-किसको जीता रहे हो भाईसाहब...।

less than 1 minute read
Google source verification
विधानसभा चुनाव  2023

विधानसभा चुनाव 2023

भीलवाड़ा शहर में गली-मोहल्ले की चाय की थड़ी हो या सरकारी दफ्तर...गांव की चौपाल हो या सार्वजनिक परिवहन के साधन...। विधानसभा चुनाव में शनिवार को हुए मतदान के बाद हर कहीं एक ही सवाल सुना जा रहा है-किसको जीता रहे हो भाईसाहब...।

असल में केवल प्रत्याशी और उसके परिजन व कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम मतदाता भी यह जानने को उत्सुक है कि उसके क्षेत्र से अगला विधायक कौन होगा। हर किसी को अपने मत का परिणाम जानने का इंतजार है, जिसका पटाक्षेप तीन दिसंबर को मतगणना से ही होगा।

निगाहें 3 दिसंबर पर टिकी

भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 60 प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य शनिवार को ईवीएम में कैद हो गया। अब निगाहें 3 दिसंबर पर टिकी है, जिस दिन मतगणना होगी। माना जा रहा है कि दोपहर तक तय हो जाएगा कि विधानसभा में किस क्षेत्र की नुमाइंदगी कौन करेगा।

अपनी जीत के दावे

हालांकि सभी प्रमुख दल और प्रत्याशी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। मतदान से पूर्व तक चुप्पी साधे बैठा आम मतदाता भी अब मुंह खोलने लगा है।

कुल मतदाता-18,50,527
कुल मतदान- 13,98,254
प्रतिशत-75.56

पिछले बार से तुलना
विधानसभा 2018 2023 अंतर
आसींद 72.85 74.20 प्लस 01.35
मांडल 77.19 81.47 प्लस 04.28
सहाड़ा 73.22 74.16 प्लस 00.94
भीलवाड़ा 67.69 67.62 माइनस 00.07
शाहपुरा 71.57 72.32 प्लस 00.75
जहाजपुर 79.27 80.17 प्लस 00.90
मांडलगढ़ 78.84 79.82 प्लस 00.98
कुल प्रतिशत 74.25 75.56 प्लस 01.31