5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्राओं के चेहरे पर दिखा लोकतंत्र के महापर्व का उल्लास, शपथ में एक साथ 1500 छात्राओं ने उठाए हाथ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan election jago janmat campaign in bhilwara

rajasthan election jago janmat campaign in bhilwara

भीलवाड़ा।
राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत मंगलवार सुबह सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उमावि में डेढ़ हजार छात्राओं ने मतदाता जागरुकता की शपथ ली। लोकतंत्र के महापर्व का उल्लास छात्राओं के चेहरे पर दिखा। यहां कार्यवाहक प्रधानाचार्य सीमा चतुर्वेदी ने छात्राओं को सात दिसम्बर को मतदान करने, मतदान के प्रति परिजनों, रिश्तेदारों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

पत्रिका ने लोकतंत्र के महापर्व की क्षेत्र के विकास की उपयोगिता व एक वोट की कीमत के बारे में बताया। जिला प्रशासन के स्वीप प्रतिनिधि शांति लाल छापरवाल ने छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। कहा, चुनाव में हर मतदाता मत का अवश्य प्रयोग करें। स्वीप कार्यक्रम सहयोगी शिव नारायण ईनाणी ने बच्चों को मतदान जागरूकता सामग्री वितरण की। पारी प्रभारी नीरा मेहता, व्याख्याता नीरज शर्मा, सांवल ओझा, सुरेंद्र सुथार आदि मौजूद थे।

फेक न्यूज पर हो सकती है कार्रवाई
राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत पत्रिका ने छात्राओं को चुनाव के समय सोशल मीडिया पर फेक न्यूज से कैसे बचा जा सकता, इस बारे में बताया। उन्हें बताया कि फेक न्यूज व भ्रामक संदेश कही भी परेशानी पैदा कर सकते हैं। एेसे में संदेश फारवर्ड करतें सावधानी बरतें। बताया गया कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज भेजने वालों पर आइटी एक्ट में कार्रवाई संभव है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग