5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में पैसा बांटने के लिए ले जाने की शिकायत, कार से एक लाख रुपए बरामद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
karj mafi yojana madhya pradesh latest news in hindi

Rajasthan election One lakh rupees recovered from car in bhilwara

पण्डेर।

स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार रात कंजर कॉलोनी चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान कार से एक लाख रुपए बरामद किए। मौके से चालक समेत तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चुनाव में वाहन में पैसा बंटने के लिए ले जाने की सूचना मिली थी।

थानाधिकारी प्रहलादसिंह को सूचना मिली कि पारोली की ओर से आ रही उदयपुर पासिंग की कार में कुछ लोग बड़ी रकम चुनाव में बांटने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर कंजर कॉलोनी चौराहे पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान वाहन को रोक लिया गया। मौके से चालक तख्तपुरा (पारोली) निवासी सत्यनारायण गुर्जर से 41 हजार 200, सुभाषनगर (भीलवाड़ा) निवासी निर्मल पोरवाल से 58 हजार 20 तथा उदयपुर निवासी जगदीश कुमार से 920 रुपए की राशि बरामद की। कुल एक लाख 210 रुपए बरामद कर तीनों को आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस को चुनाव में वाहन में पैसा बंटने के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग