6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका जागो जनमत रथ यात्रा पहुंची मांडलगढ़, लोगों ने खुलकर बताई मन की बात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan election patrika jaago janmat rath yatra in bhilwara

Rajasthan election patrika jaago janmat rath yatra in bhilwara

मांडलगढ़ /बीगोद।

राजस्थान पत्रिका का जागो जनमत 2018 के तहत जागों जनमत कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। शनिवार को जागो जनमत रथ भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ उपखंड मुख्यालय पहुंचा। यहां आयोजित कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहां की आगामी 7 दिसम्बर को मतदान करने जरूर जाएं और लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाएं।

इसके बाद राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत रथ यात्रा दोपहर एक बजे बीगोद कस्बे में पहुंची। जनमत रथ को लेकर कस्बावासियों में उत्साह था। बस स्टैंड पर रथ पहुचने के साथ ही लोग उमड़ पड़े। जागो जनमत रथ के प्रभारी दिनेश गौतम ने नागरिको को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहां की आगामी 7 दिसम्बर को मतदान करने जरूर जाएं और लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाएं।

सभी नागरिको ने मतदान करने की शपथ ली। नागरिको ने पत्रिका के अभियान की सराहना की। नागरिकों ने कहा कि पत्रिका हर सामाजिक सरोकार में अपनी सशक्त भागीदारी निभाता है। अब पत्रिका जागो जनमत रथ के माध्यम से लोगों को उनके दायित्व के प्रति जागरूक कर रहा है। यह अपने आप में अद्भुत है। हम भी लोगों में जागरुकता की अलख जगाकर अपना दायित्व निभाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग