4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज 10 बजे तक रुझान, 12 बजे तक आएगा परिणाम -105 टेबल पर अधिकतम 23 राउंड में होगी मतगणना, 75 उम्मीदवार हैं मैदान में, 07 विधायक चुने जाएंगे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan-election Legacy trend in politics

rajasthan-election Legacy trend in politics

भीलवाड़ा।

विधानसभा चुनाव मतगणना मंगलवार को तिलकनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में होगी। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हागी और नौ बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण सहित मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना के समय निर्वाचन विभाग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी शुचि त्यागी ने बताया कि सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी सहित 105 टेबलें निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक क्षेत्र में एक-एक टेबल रिटर्निंग अधिकारी के लिए अलग-अलग कमरे में होगी, जिन पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबी से प्राप्त मतों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक क्षेत्र के लिए 14-14 टेबलों पर इवीएम से मतगणना की जाएगी।


आसीन्द क्षेत्र की मतगणना भूतल के कमरा नम्बर-42 में तथा आरओ टेबल कमरा-37 में होगी। माण्डल की मतगणना प्रथम मंजिल के कमरा-131 तथा आरओ टेबल कमरा-118 में होगी। सहाड़ा की मतगणना प्रथम मंजिल के कमरा-132 तथा आरओ टेबल कमरा-139 में होगी। भीलवाड़ा की मतगणना प्रथम मंजिल के कमरा-123 तथा आरओ टेबल कमरा-126 में होगी। शाहपुरा की मतगणना भूतल के कमरा-26 तथा आरओ टेबल कमरा-15 में होगी। जहाजपुर की मतगणना भूतल के कमरा-23 तथा आरओ टेबल कमरा-22 में होगी तथा माण्डलगढ़ क्षेत्र की मतगणना भूतल के कमरा-27 तथा आरओ टेबल कमरा-35 में होगी। मतगणना टेबलों पर लगने वाले मतगणना सुपरवाइजर, गणना सहायकों तथा अतिरिक्ता स्टाफ का निर्धारण मंगलवार सुबह रेण्डमाइजेशन के बाद होगा।


सबसे पहले आएगा भीलवाड़ा का नतीजा


भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 17 राउण्ड में होगी। सबसे पहले यहां का नतीजा सामने आएगा। आसीन्द की मतगणना 23 राउण्ड में होगी। एेसे में यहां का नतीजा सबसे अंत में आने की संभावना है। माण्डलगढ़, सहाड़ा तथा शाहपुरा की मतगणना 20-20 राउण्ड में, माण्डल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 21 राउण्ड तथा जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 राउण्ड में होगी।

यह रहेगी प्रवेश व्यवस्था


मतगणना स्थल महाविद्यालय के मुख्य द्वार से मतगणना में लगे सुपरवाइजर, गणना सहायक, अतिरिक्त स्टाफ एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी, कर्मचारी प्रवेश करेंगे। प्रत्याशियों व उनके द्वारा नियुक्त निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता महाविद्यालय के पीछे वाले प्रवेश द्वार से होते हुए पश्चिमी दिशा के चैनल गेट से प्रवेश कर निर्धारित मतगणना कक्ष में प्रवेश करेंगे। निर्वाचक अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश के लिए फोटोयुक्त बैज संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी कर दिए गए हैं।


मोबाइल का उपयोग वर्जित


मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित रहेगा। कोई भी कर्मचारी, अधिकारी, उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, माचिस आदि नहीं ले जा सकेंगे। सेलफोन, मोबाइल फोन, टेप रिकॉर्डर भी वर्जित रहेंगे। कोई भी व्यक्ति मतगणना केन्द्र पर आग्नेय शस्त्र, हथियार नहीं ले जा सकेगा। निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य कमरों में नहीं जा सकेंगे। मतगणना स्थल पर मतगणना की नवीनतम जानकारी के लिए मीडिया कक्ष एवं ध्वनि प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग