6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नुक्कड़ नाटक से मतदान का संदेश: सात दिसम्बर को नहीं भूलें, पहचानें एक वोट की कीमत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan election Voting ballot by street play in bhilwara

rajasthan election Voting ballot by street play in bhilwara

भीलवाड़ा।
विकास एवं राजनीति में स्वच्छता लोकतंत्र के महापर्व 7 दिसम्बर को मतदान करने से ही संभव हो सकेगा। इसके लिए एक वोट की कीमत पहचानें। स्वयं वोट दे और परिजनों, पड़ोस व साथियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत सोमवार दोपहर टिल्स संस्थान के सदस्यों ने स्टेशन चौराहा स्थित अम्बेडकर सर्किल पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

डॉ. अभिलाष मोदी के निर्देशन में महावीर सेन, कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, प्रभुलाल प्रजापत, प्रतीक सैनी, दीपक सुवालका, पिंकी जैन, मनीष जैन ने नाटिका में विभिन्न किरदार के जरिए युवा मतदाताओं को वोट देने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं के साथ ही लोगों को संदेश दियाकि उनके एक मत से सरकार बदल सकती है, क्षेत्र का विकास हो सकता है, अनचाहा प्रत्याशी बाहर हो सकता है।

नहीं भूलेंगे 7 दिसम्बर
जागो जनमत कार्यक्रम के तहत पुलिस उपाधीक्षक (शहर) भंवररणधीर सिंह ने युवाओं व लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। सिंह ने युवाओं से कहा कि वे सात दिसम्बर को नहीं भूलें और मतदान केन्द्र पर पहुंच कर वोट करें। पत्रिका ने लोगों को लोकतंत्र के महापर्व के बारे में बताया और उन्हें जानकारी दी की वोट कैसे दिया जाता है और एक वोट की कीमत क्या है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग