20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक के ड्राइवर का टोलकर्मियों से विवाद, प्लाजा पर की तोडफ़ोड़

इस हमले और लूट की वारदात का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है...
2 min read
Google source verification
toll plaza

भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा।
खाचरोल टोल प्लाज़ा पर करीब 20 से 25 अज्ञात लोगों ने लाठी और सरियों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।हमलावर लोगों ने टोल प्लाज़ा पर जमा नकदी भी लूट ली और फरार हो गए। देर रात एकाएक हुए इस हमले के बाद मौके पर हडक़ंप की स्थिति बन गई और घबराये टोलकर्मी मौक़ा देखकर भाग छूटे। इस हमले और लूट की वारदात का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

जानकारी ये भी सामने आई है कि जिन लोगों ने टोल प्लाज़ा पर हमला किया और नकदी लूटी उनका ताल्लुक एक प्रमुख राजनीतिक दल के विधायक से है। बताया जा रहा है कि ये पूरा घटनाक्रम बजरी के ट्रेलर के टोल प्लाज़ा से गुजरने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है।

9 लाख रूपए की नकदी लूटी
रात के अँधेरे में अचानक से ताबड़तोड़ हुए हमले को टोलकर्मी भांप भी नहीं सके। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में भी साफ़ देखा जा सकता है कि जैसे ही हमला हुआ सभी टोलकर्मियों ने यहां-वहां भागते हुए अपनी जान बचाई। टोलकर्मियों के भाग छूटने के बाद हमलावरों ने टोल प्लाज़ा में जमा हुई लगभग 9 लाख रूपए तक की नकदी लूट ली और फरार हो गए।

टोल नहीं देने से शुरू हुआ विवाद
प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि विधायक के बजरी के करीब दो दर्जन वाहन बनास और बेड़च नदी से प्रतिदिन बजरी भर कर कोटा, बूंदी के लिए जाते हैं। ऐसे में बजरी वाहनों का टोल शुल्क नहीं देने को लेकर आये दिन बहस और विवाद होता है। इस बार भी यही विवाद था जो ज़्यादा बढ़ गया और नौबत हमला और लूट तक पहुँच गई।


पुलिस जुटी जांच में
इस पूरे घटनाक्रम में विधायक की किस तरह की भूमिका है इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही। पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज हुई एफआईआर में आरोपी पक्ष का विधायक के रिश्तेदार का होना सामने आया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी अज्ञात हमलावरों तक पहुँचने की कोशिश की जा रही है।