2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024: इस बार मानसून रहेगा बेहतर, जानिए राजस्थान में कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश!

दस जुलाई को शुक्र का बालत्व दोष समाप्त होने के साथ ही मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। मानसून भी बेहतर रहेगा।

2 min read
Google source verification
heavy rain in rajasthan

भीलवाड़ा। आगामी 9 दिन ग्रह चाल के हिसाब से काफी अहम होंगे। आकाशीय मंडल के बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से अलग-अलग राशि के जातकों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव दिखेगा। न्याय के देवता शनिदेव एक दिन बाद उल्टी चाल चलेंगे। इससे मेघ गर्जना के साथ ही इंद्रदेव मेहरबान होंगे। आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम कम मिलेंगे। पंडित अशोक व्यास के अनुसार वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में हैं। वे इस राशि में 29 जून रात 12:40 बजे वक्री होंगे। 15 नवंबर तक शनिदेव इसी अवस्था में रहेंगे।

अच्छी बारिश के संकेत

व्यास ने बताया कि शुक्र और बुध का संयोग मानसून में फलदायी रहेगा। शुक्र रसों के संवर्धन में मूल भूमिका निभाते हैं। ऐसे में वर्षा ऋतु में मानसून के दौरान दक्षिणी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में भारी बारिश, चली चादर, उफान पर आई ये नदी

कर्क जल तत्व राशि कहलाती है

सौर मंडल के राजकुमार बुध ग्रह भी 29 जून को दोपहर 12:27 बजे मिथुन राशि से निकल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क जल तत्व राशि कहलाती है। इससे ग्रहों के राशि परिवर्तन से वर्षा में श्रेष्ठता आती है। सुख-समृद्धि कारक ग्रह शुक्र भी सात जुलाई को सुबह 4:31 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

मांगलिक कार्य होंगे शुरू

इससे एक राशि में बुध और शुक्र ग्रह रहेंगे। इसी दिन शुक्र ग्रह पूर्व दिशा में उदय होंगे। इससे प्रजा में सुख-समृद्धि और वैभव की वृद्धि होगी। दस जुलाई को शुक्र का बालत्व दोष समाप्त होने के साथ ही मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। मानसून भी बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद अब बीसलपुर बांध से आई खुश खबर