7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव के समय नेता आते और फिर भूल जाते है

स्वास्तिक हाइट्स के सदस्यों ने ली मतदान करने की शपथ

less than 1 minute read
Google source verification
चुनाव के समय नेता आते और फिर भूल जाते है

चुनाव के समय नेता आते और फिर भूल जाते है

भीलवाड़ा के आजादनगर क्षेत्र में स्थित मल्टी स्टोरी स्वास्तिक हाइट्स के सदस्यों ने शुक्रवार को मतदान करने व सभी साथियों से मतदान करवाने की शपथ ली। राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे जागो जनमत अभियान के तहत सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान लोगों का कहना था कि मतदान करना हमारा अधिकार है। सबको एक वोट की कीमत पहुंचानी होगा। सबसे पहले मतदान करेंगे। उसके बाद अपने काम-धंधे पर जाएंगे।

निजी कॉलोनी में रहने वाले लोगों से जब समस्या जाननी चाहिए तो वे नगर परिषद गुबार फूटा। लोगों का कहना था कि यहां का पार्षद व नगर परिषद अधिकारी स्वास्तिक हाइट्स को एक निजी कॉलोनी मानते है। यहां से कचरा तक नहीं उठाते। चंबल का पीने का पानी भी नहीं मिलता जबकि चुनाव के समय हर कोई वोट मांगने आते है। पार्षद के चुनाव में तो यहीं पर एक प्रत्याशी ने अपना कार्यालय खोला था, लेकिन चुनाव जितने के बाद किसी भी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चौपट है। सीवरेज के कारण शहर की सड़कें खराब है। लेवल तक सहीं नहीं होने से दुर्घटनाएं हो रही। शहर की यातायात व्यवस्था भी बदहाल है। कोई ध्यान देने वाला नहीं।

इन्होंने ली शपथ
केआर मानसिंहका, कमलेश खंडेलवाल, जुगलकिशोर राठी, मनीष कुमार सोनी, विकास सिंघल, अर्पित मानसिंहका, कुलदीप कोठारी, एमके मेहता, गिर्राज मानसिंह, प्रदीप बंसल, गौतम लोढ़ा, जयंतीलाल गोटी, निर्मल अग्रवाल, कपिल भराडिया, मोहित जैन, बादल लोहिया तथा हर्षदसिंह उपस्थित थे।