6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच साल से मांग रहे ओवरब्रिज व पट्टे, दोनों ही नहीं मिले

सुखाडि़या स्टेडियम के पास चाय पर चर्चा: लोग बोले-जनता की नहीं सुनते जनप्रतिनिधि

less than 1 minute read
Google source verification
पांच साल से मांग रहे ओवरब्रिज व पट्टे, दोनों ही नहीं मिले

पांच साल से मांग रहे ओवरब्रिज व पट्टे, दोनों ही नहीं मिले

भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी में हर दिन के जाम से छुटकारा पाने के लिए जनप्रतिनिधियों से पांच साल पहले एक और ओवरब्रिज व किश्नावतों की खेड़ी के लोगों ने पट्टे मांगे थे। रे दोनों मांग आज तक पूरी नहीं हुई है।

मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। मतदान करना भी चाहिए, लेकिन ऐसे व्यक्ति का चयन करना चाहिए जो जनता के बीच रहे। उनकी समस्या का समाधान करने को हरदम तत्पर रहे। यह निष्कर्ष था भीलवाड़ा के सुखाडिया स्टेडियम के पास चाय की थड़ी पर चर्चा का। राजस्थान पत्रिका को लोगों ने बताया कि वे ईमानदार व शहर का विकास करने वाले को वोट देंगे।


ये हैं शहर की समस्या

शहर में हर दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिले। इसके लिए ओवरब्रिज बनना चाहिए।

वर्षों से रह रहे लोगों को पट्टे मिले। लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान करें।
शहर का विकास उदयपुर, कोटा, जोधपुर की तर्ज पर एक विजन के साथ हो।

शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है।
मेजा नहर जगह-जगह से टूटी पड़ी है। इस पर विभाग ने करोड़ों खर्च कर दिए, फिर भी दशा नहीं सुधरी।

शहर में चार दर्जन से अधिक निजी कॉलोनियों को चंबल का पानी मिले।
शहर में सभी को रोजगार भी मिले और अतिक्रमण भी हटे।

सीवरेज के कारण शहर की सड़कें खराब है। उनका लेवल सहीं नहीं होने से दुर्घटनाएं हो रही है।
आटूण जाने वाली रोड बदहाल है।

ये थे मौजूद
रतनलाल, गोदू बलाई, राधेश्याम, पुष्पा देवी, लीला देवी, भंवरलाल, कैलाश चन्द्र व रामेश्वरलाल।