6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामकिशन ने अपनाया किसानों की पीड़ा उजागर करने का ये तरीका

बढ़ती महंगाई और किसानों के हितों की होती अनदेखी को लेकर आसीन्द पंचायत समिति के भारलियास में किसान रामकिशन शर्मा ने गोवर्धन पूजा के दिन अनूठे तरीके से चिंता जताई। शर्मा ने सोमवार को गोवर्धन पूजा के दिन शाम को बैलों की पूजा के दौरान बैल पर स्लोगन लिखे।
less than 1 minute read
Google source verification
Ramkishan adopted this method of exposing the suffering of farmers

Ramkishan adopted this method of exposing the suffering of farmers

भीलवाड़ा. बढ़ती महंगाई और किसानों के हितों की होती अनदेखी को लेकर आसीन्द पंचायत समिति के भारलियास में किसान रामकिशन शर्मा ने गोवर्धन पूजा के दिन अनूठे तरीके से चिंता जताई। शर्मा ने सोमवार को गोवर्धन पूजा के दिन शाम को बैलों की पूजा के दौरान बैल पर स्लोगन लिखे।

रामकिशन ने इनमें किसानों की अच्छी उपज नहीं मिलने पर चिंता जताई और कृषि जिंसों का खरीद मूल्य बढ़ाने की बात कही। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम की सराहना की। इसी प्रकार विंग कमांडर अभिनंदन के पाक में शौर्य का भी जिक्र स्लोगन के रूप में करते हुए उन्हें देश का गौरव बताया। गोवर्धन पर ग्रामीण अंचल में किसान बैलों को सजाते व संवारकर उन पर छापे लगाकर रंगोली बनाते हैं। पूजा के बाद बैलों को मिठाई खिलाई जाती है। बैलों पर स्लोगन लिख कर किसानों की पीड़ा उजागर करने का ये अनूठा तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग