
real transgenders exposed fake one, handed him to Police
भीलवाड़ा। शहर में नकली किन्नर बनकर लोगों से पैसा वसूल रहा एक युवक रविवार को असली किन्नरों के हत्थे चढ़ गया। जिसकी उन्होंने बेरहमी के साथ जमकर धुनाई की तथा बाद में पुलिस को सौंप दिया। प्रतापनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दोपहर में एक युवक नकली किन्नर का वेश धारण कर बाजार से अवैध रूप से पैसा वसूल कर रहा था। जिसे असली किन्नरों ने देख दिया। देखते ही देखते वहां असली किन्नर एकत्रित हो गए तथा युवक को पकड़ लिया। उसके बाद बाजार में नकली किन्नर बने युवक की जमकर धुनाई की। किन्नरों ने उसके कपड़े उतरवा दिए। उसके बाद युवक को प्रतापनगर थाना पुलिस को सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र विवाद में किन्नर भिड़े, सरेआम चले लठ, भीड़ के बीच एक किन्नर हुआ नग्न
उदयपुर के बापू बाजार में नेग लेने किन्नरों की एक टोली को दूसरे गुट के किन्नरों ने क्षेत्र बंटवारे के विवाद चलते सरेआम लठ से पिटाई कर दी। हल्ले के बीच हुए इस झगड़े में एक किन्नर ने तो सारी हदें पार करते हुए भीड़ के बीच में नग्न हो गया।
लोगों ने सूरजपोल थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। एक पक्ष की किन्नर भंवरी व आशिक ने करिश्मा व गुड्डी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए परिवाद पेश किया।
परिवाद में किन्नर भंवरी व आशिक ने पुलिस को बताया कि वे दोपहर को बापू बाजार ढोल बजाकर नेक मांगने गई थी, तभी करिश्मा व गुड्डी वहां पहुंच गई और उन्हें क्षेत्र विवाद को झगड़ा करते हुए मारपीट कर दी।
बीच बचाव कर वे ऑटो से दूसरे जगह जाने लगे तो दोनों किन्नरों उन्हें नीचे उताकर लठ चला दिए। भीड़ ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो एक किन्नर ने वहां सरेआम सब के बीच कपड़े उताकर नग्न हो गई।
Published on:
12 Aug 2018 02:37 pm
