4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर तरफ शान से लहराया तिरंगा, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

विभिन्न क्षेत्रों की 25 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
less than 1 minute read
Google source verification
Republic day in bhilwara

Republic day in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सुखाडि़या स्टेडियम में हुआ। सुबह 9.05 बजे जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस होमगार्ड और छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परेड और पीटी का प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रही।


मार्चपास्ट, राज्यपाल का संदेश पठन, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, पारितोषिक वितरण होगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की 25 प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में देशभक्ति व विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी झांकियों का प्रदर्शन किया।

सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंग फहराया गया। सुबह स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिनमें बच्चों ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग