4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षा दल ने संभाली आधी दुनिया की सुरक्षा की जिम्मेदारी

शहर में शिक्षण संस्थान, कोचिंग इंस्टीटयूट एवं भीड़ भरे सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ व बदसलूकी करने वालों की अब खैर नहीं।
less than 1 minute read
Google source verification
Responsibility of security forces handled in bhilwara

Responsibility of security forces handled in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर में शिक्षण संस्थान, कोचिंग इंस्टीटयूट एवं भीड़ भरे सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ व बदसलूकी करने वालों की अब खैर नहीं। एेसे मनचलों को महिला रक्षा दल मौके पर ही दबोच कर सबक सिखाएगा। इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने विशेष महिला रक्षा दल का गठन किया है। रक्षा दल को पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने शुक्रवार दोपहर झंडी दिखाकर रवाना करते हुए महिला सुरक्षा का कार्य सौंपा।

पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि रक्षा दल में सोलह महिला कमांडो शामिल हैं। दल को दो हिस्सों में बांटा गया है। इनकी कमान शीला व सीतादेवी संभालेंगी। दल की सदस्य बॉडीवेब कैमरे से लैस रहेंगी। दल में छह दुपहिया वाहन हैं। इनमें जीपीएस, कैमरे, सुरक्षा शस्त्र, हेलमेट व पेपर स्प्रे होंगे। दल के व्हाट्सएेप ग्रुप नम्बर 9799700100 हैं। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल महिला पुलिस अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा के भी तरीके भी सिखाएगी।

सोशल मीडिया पर गलत मैसेज व भ्रामक सूचना देकर परेशान करने वालों के खिलाफ शकायत पर भी यह दल कार्रवाई करेगी। यादव ने बताया कि शहर में गश्त व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। इसके लिए चार और चेतक पुलिस मोबाइल टीम गठित की गई।अन्य गश्ती दलों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग