14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में चार जनों की मौत

शाहपुरा के चंबल प्रोजेक्ट के पास एक सड़क हादसे में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में चार जनों की मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 5 May 2018, 10:55 AM IST

Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

शाहपुरा।
भीलवाड़ा ज‍िले के शाहपुरा के चंबल प्रोजेक्ट के पास एक सड़क हादसे में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में चार जनों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जिन्हें भीलवाड़ा रैफर किया गया। हादसे के बाद मृतकों के शव पिकअप में फंस गए जिन्हें ग्रामीणों व पुलिस ने बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घायल मदद को चिल्लाने लगे। ट्रक में खरबूजे भरे थे, जबकि पिकअप में ईसबघोल की भूसी भरी थी, जिसे काशीपुरिया से नीमच मंडी बेचने ले जाया जा रहा था।

READ: चेंजमेकर महाभियान: श्रेष्ठता साबित करेंगे चेंजमेकर व वॉलिंटियर

जानकारी के अनुसार हादसे में पिकअप में सवार काशीपुरिया फुलिया कलां निवासी पप्पूलाल 35 पुत्र कान्हा रैगर, रहड़ फुलियाकला निवासी रामराज 25 पुत्र रामधन गुर्जर, काशीपुरिया फुलिया कलां निवासी भंवरलाल 55 पुत्र रामचंद लौहार,काशीपुरिया फुलिया कलां निवासी रामेश्वर 55 पुत्र हीरालाल भील की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोतीखेड़ा निवासी रामजश पुत्र इन्दूलाल गुर्जर व दल्ला पुत्र देवीलाल गुर्जर घायल हो गए। जिन्हें पहले शाहपुरा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से दोनों को भीलवाड़ा रैफर किया गया। पिकअप में ईसबघोल की भूसी भरी थी, जिसे काशीपुरिया से नीमच मंडी बेचने ले जाया जा रहा था।

READ: बदले मौसम के मिजाज ने उड़़ाए होश, लोगों में दहशत, अंधड़ साथ हुई बारिश ने दी राहत

घायल पिकअप में फंसे थे, भीड़ लूट रही थी खरबूजे
हादसे के बाद ट्रक में भरे खरबूजे सड़क पर बिखर गए। इधर हादसे में घायल मदद के लिए चिल्ला रहे थे। उधर भीड़ खरबूजे लूटने में व्यस्त थी। हादसे के बाद कई लोग खरबूजे अपने घर ले गए।

एक की बचाई जा सकती थी जान
समय रहते पिकअप में फंसे घायल युवक को बाहर निकाल लेते तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। मौजूद लोग खरबूजे इकट्ठे करने में व्यस्त रही।