पुलिस के अनुसार, पीपलूंद से कुछ लोग शुक्रवार को लग्जरी जीप में सवार होकर जहाजपुर की ओर जा रहे थे। इस बीच, भवानीपुरा गांव के बाहर जहाजपुर की ओर से आए ट्रेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी, जिससे कि बोलेरो में सवार दो पुरुषों, एक महिला व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्ची सहित एक अन्य के घायल होने की भी खबर है। ये लोग पीपलूंद के बताए जा रहे हैं। घायलों को जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया है।