घटना के बाद हमलावर भाग गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। तत्काल अनवर को एमजीएच पहुंचाया गया। चाकूबाजी की घटना से पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस उपाधीक्षक राजेश मीणा, कोतवाली प्रभारी विवेकसिंह, प्रतापनगर थानाधिकारी नवनीत व्यास वहां पहुंचे। वहां अनवर से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए। इससे माहौल गरमा गया। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश करके मामले को शांत किया। अनवार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी।