परिवादी ने बताया कि वह अपने खेत से घर आ रहा था। धोरे के पानी के विवाद को लेकर गांव के निकट नंदा नाथ ने कुल्हाड़ी से प्रभु पर कातिलाना हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में चालान पेश किया। अपर लोक अभियोजक श्यामलाल गुर्जर ने अभियुक्त के खिलाफ 12 गवाह व 14 दस्तावेज पेशकर आरोप सिद्ध किया। अदालत ने अभियुक्त को दो साल की सजा सुनाई।