26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशी के बीच मचा कोहराम, बिंदोली में अनियंत्रित जीप ने एक दर्जन लोगों को रौंदा

बच्चे के मुंडऩ संस्कार से पूर्व निकाली जा रही बिंदोली में साथ चल रही जीप अनियंत्रित होकर शामिल लोगों पर चढ़ गई

2 min read
Google source verification
Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

शाहपुरा।

बच्चे के मुंडऩ संस्कार से पूर्व गुरुवार देर रात निकाली जा रही बिंदोली में साथ चल रही जीप अनियंत्रित होकर शामिल लोगों पर चढ़ गई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को शाहपुरा व जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

READ: ट्रेलर की जोरदार टक्कर से बोलेरो के उड़े परखच्चे, एक महिला व बच्चे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल


जानकारी के अनुसार मदनलाल बैरवा के पोते का मुंडन के मौके पर गुरुवार देर रात एक बजे तक खुले वाहन में बच्चे की बिंदोली निकाली जा रही थी। बिंदोली में लोग बैंडबाजे व ढ़ोल की थाप पर नाचकूद रहे थे। इसी दौरान बिंदोली के बीच में धीरे धीरे रेंगती चल रही जीप अचानक अनियंत्रित हो गई और भीड़ को रौंदती हुई तेज गति से आगे निकल गई। अचानक हुए इस हादसे से वहां हडकम्प मच गया।

READ: सेलेब्रिटी से कम नहीं ये भैंसा, सुबह चाहिए देशी घी का नाश्ता तो शाम को करता है महंगी ब्रांड की स्कॉच का नशा!

चारों तरफ लहुलुहान व घायलों की चीख पुकार मच गई। एक दर्जन से अधिक घायल हुए महिला पुरुष व बच्चे रोने चीखने लगे। ग्रामीणों ने घायलों को शाहपुरा के सेटेलाइट चिकित्सालय पहुंचाया। जिसमें गम्भीर रूप से घायल पांच जनों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। इस बीच मौके से चालक भाग छूटा।

READ: दलपुरा के ग्रामीणों ने थाने में घुसकर दीवान व सिपाही को पीटा, वैन में तोड़फोड़, सात गिरफ्तार

ये हुए घायल

मनभरी देवी 30 वर्ष, प्रेम देवी 50 वर्ष, मंसाराम 08 वर्ष, पीयूष 12 वर्ष, गायत्री 12 वर्ष, गलकू देवी 52, मैना 18, लाली 35, रसाली 30 सहित एक दर्जन घायलों को शाहपुरा सेटलाईट चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में गम्भीर घायलों प्रेम, गायत्री, गलकू, लाली व रसाली को चिकित्सकों ने भीलवाड़ा रैफर कर दिया। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।