4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां भीषण सड़क हादसा, सड़क क्रॉस कर रही बाइक को ट्रेलर ने कुचला, मां—बेटी की मौत,​ पिता घायल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

भीलवाड़ा—अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सनोदिया चौराहे पर शुक्रवार को एक बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार पिता घायल हो गया। उसे उपचार के लिए गंभीर घायल होने पर जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।

Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

एम्बुलेंस को पहुचने में काफी देर हो गई। जिससे हादसे में गंभीर घायल महिला तड़पती रही और दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

कालियास निवासी हादसे में कालियास निवासी सुगनादेवी 45 पत्नी गोपाललाल तेली, बेटी रिकू 20 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गोपाललाल गंभीर घायल हो गया। जिसे भीलवाड़ा रैफर किया गया। हादसे के बाद सीमेंट भरा ट्रेलर बीच सड़क डिवाइडर पर खड़ा हो गया। वहीं ट्रेलर चालक को पकड़कर मारपीट भी की जिससे हंगामा खड़ा हो गया।

Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

मौके पर मृतक की मोटरसाइकिल ट्रेलर के इंजन के नीचे फंस गई। जिससे क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद भी 108 एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से महिला की मौत हो गई।

Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

जाम की सूचना पर गुलाबपुरा, शंभूगढ़ व रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाइश कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम के दौरान दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई।

Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

गुलाबपुरा पुलिस ने मां—बेटी के शव को गुलाबपुरा चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किए। वहीं पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़