5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरने से एक की मौत एक घायल

थाना क्षेत्र के धौड़ चौराहे के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में जा गिरा
less than 1 minute read
Google source verification
Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara


जहाजपुर।

थाना क्षेत्र के धौड़ चौराहे के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर सवार की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया। जिसे जहाजपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।


जानकारी के अनुसार धौड़ चौराहे के समीप तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर में सवार पीपलूंद के सुभाषनगर निवासी फूलचंद पुत्र देबीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा शिवराज पुत्र रामजस कंजर गंभीर घायल हो गया। घायल को जहाजपुर चिकित्सालय ले जाया गया। जिसका राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। जहाजपुर थाना पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया। गौरतलब है कि तेज गति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से ऐसे हादसे हो रहे हैं। परिवहन व पुलिस को ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटने चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग