4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे के बाद कार में फंसी बाइक, सवार युवक ने तोड़ा दम

भीलवाड़ा—कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्याखेड़ा के पास मंगलवार दोपहर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara


मांडलगढ़ लाडपुरा।
भीलवाड़ा—कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्याखेड़ा के पास मंगलवार दोपहर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत की मौत हो गई। शव को मांडलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।

थाना प्रभारी भूराराम खिलेरी ने बताया कि अजमेर जिले के मसूदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ हाल मुकाम नया नगर बिजौलिया निवासी बाबूलाल 30 पुत्र लादूलाल भील बाइक से ऊपरमाल की तरफ जा रहा था। सामने से आ रही कार से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से मांडलगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल कार में बुरी तरह फस गई। मृतक की पहचान उसके पास मिले मतदाता परिचय पत्र से हुई।


बिजौलियां . बिजौलियां कस्बे मे मुक्तिधाम चैराये के पास सोमवार देर रात को एक डम्पर की मोटर साईकिल सवार के टक्कर लग जाने से मृत्यु हो गई। बिजौलियां पुलिस ने डम्पर को जब्त करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है बिजौलियां पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सोनू भील उम्र 30 साल निवासी माणकचैक थाना बसौली जिला बून्दी मोटर साईकिल पर आ रहा था कि डम्पर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग