4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरटेक व तेज रफ्तार ने फिर ली तीन की जान, सड़क पर खड़े वृद्ध व दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेरी के पास सड़क किनारे खड़े पास में बातचीत कर रहे एक वृद्ध व दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के प्रयास में चपेट में ले लिया।
2 min read
Google source verification
Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

रायला।
अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेरी के पास सड़क किनारे खड़े पास में बातचीत कर रहे एक वृद्ध व दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के प्रयास में चपेट में ले लिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को 108 द्वारा एमजी चिकित्सालय में ले जाया गया। रास्ते में ओम प्रकाश बलाई नेकी मौत हो गई । तीसरे ने निजी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीनों रायला के निवासी हैं। इस खबर से कस्बे में शोक छा गया। हादसये की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया देखते ही देखते रायला चिकित्सालय में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

पुलिस ने बताया कि रायला निवासी गणेश पुत्र सुवा जाट उम्र 70 साल रायला निवासी अजमेर-भीलवाड़ा हाइवे पर खड़े थे। उसके पास बाइक पर रायला निवासी ओम प्रकाश पुत्र शंकर बलाई उम्र 25 वर्ष व पोलू पुत्र सत्यनारायण जाट उम्र 30 वर्ष रायला निवासी बैठे थे। तीनों आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अजमेर की तेज रफ्तार कार ने इन तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे में गणेश जाट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो रायला चिकित्सालय मे लाया गया गंभीर हालत होने की वजह से भीलवाड़ा एमजी में रेफर किया । जिसमें ओम प्रकाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया भीलवाड़ा एमजी चिकित्सालय में मोर्चरी में रखवाया गया। इसी दौरान पोलू जाट गंभीर हालत होने की वजह से एक निजी बांगड़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । जबकि पोलू जाट को निजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। उधर, हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जबकि शेष दो शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर जब रायला पहुंची तो वहां शोक की लहर छा गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग