
Road accident in bhilwara
सवाईपुर/गेंदलिया।
भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर कांदा चौराहे के निकट मंगलवार को दो कारों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई जबकि चार पुलिसकर्मी समेत पांच जने घायल हो गए। पुलिसकर्मी झालावाड़ में टे्रनिंग से भीलवाड़ा लौट रहे थे। बड़लियास पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया।
थानाप्रभारी सुरेश सोनी ने बताया कि कांदा चौराहे के निकट दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें छह जने घायल हो गए, जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल रैफर किया। इसके बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। राहगीरों ने दोनों कारों में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में भीलवाड़ा पुलिस लाइन के कांस्टेबल रतनलाल सेन, महावीर प्रसाद, जानकीलाल व महावीर प्रसाद घायल हो गए।
चारों हैड कांस्टेबल झालावाड़ से टे्रनिंग पूरी कर कार से भीलवाड़ा लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी कोटा की ओर जा रही कार से टकरा गई। दूसरी कार में सवार आमली (हमीरगढ़) निवासी देवेन्द्रसिंह व सुवाणा निवासी श्यामसिंह घायल हो गए। छह जनों को भीलवाड़ा ले जाया गया। चिकित्सकों ने देवेन्द्र को मृत बताया।
Published on:
02 Apr 2019 06:32 pm
