5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सड़क पर शव रख प्रदर्शन

दुर्घटना के बाद जीप पलटी, वाहन छोड़ भागा चालक
less than 1 minute read
Google source verification
Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

कोटड़ी।

भीलवाड़ा मार्ग पर जीप की टक्कर से गुरुवार शाम को मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जीप पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन किया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर रात में मामला शांत हुआ।
पुलिस के अनुसार रेडवास कीरो का झोपड़ा निवासी सुखदेव मेघवाल (32) बाइक पर कोटड़ी की आेर से आ रहा था। कोदिया के निकट पीछे से तेज रफ्तार से आए जीप चालक ने टक्कर मार दी।

इससे सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीप पलट गई। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मुआवजे की राशि दिलाने की मांग पर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे माहौल गरमा गया। दोनों आेर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। मौके पर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाशचंद तिवारी, रेडवास पूर्व सरपंच हीरालाल जाट समेत मृतक के परिजन और आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। थानाप्रभारी राजेश शर्मा और तहसीलदार वहां पहुंचे। चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने और उचित मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद शव उठाया गया। मृतक के मामला राधाकिशन बलाई ने चालक गोठड़ा निवासी रघुनाथ गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग