
भीलवाड़ा में 11 जगह से निकले पथ संचलन
भीलवाड़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस दशहरे पर भीलवाड़ा महानगर का पथ संचलन निकाला जाएगा। संचलन सुबह 9 बजे चित्रकूट धाम से शुरू होगा। शहर के विभिन्न स्थानों से निकलकर पुन: चित्रकूट धाम पहुंच सम्पन्न होगा। महानगर संचलन से पूर्व की तैयारी के लिए शहर में 11 विभिन्न स्थानों से रविवार को पथ संचलन निकाले गए।
भीलवाड़ा महानगर के संघ चालक कैलाश खोईवाल ने बताया, तैयारी के लिए रविवार को दो महानगर समेत 11 स्थानों में शास्त्री नगर, बगता बाबा, विजय सिंह पथिक नगर, आरके कॉलोनी, गायत्री नगर तथा आजाद नगर क्षेत्र में पथ संचलन निकाला गया। संचलन महानगर के संचलन का पूर्वाभ्यास है। स्वयंसेवक अपनी गणवेश तथा सामूहिकता का परीक्षण करते हैं। शहर के दो महानगर विजय सिंह पथिक नगर सांगानेर का तथा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल अंबेडकर नगर वाल्मिकी कॉलोनी से संचलन निकाला गया।
दीपक सोमानी ने बताया कि तैयारियों को लेकर 19 व 22 अक्टूबर को भी नगर की शाखाओं के संचलन निकाले जाएंगे। 24 अक्टूबर को भीलवाडा महानगर का मुख्य संचलन सुबह 9 बजे चित्रकूट धाम से निकाला जाएगा। 29 अक्टूबर को महिला शक्ति का संचलन निकाला जाएगा।
Published on:
16 Oct 2023 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
