30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी क्यो दे रहे घर संवारने के लिए स्कीम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Scheme for home decorating houses in bhilwara

Scheme for home decorating houses in bhilwara

भीलवाड़ा।


कम खर्च में अपने घर को ख़ूबसूरत और आकर्षण बना सकते हैं। इसके लिए बाजार में कई उत्पाद मौजूद हैं। दीपावली व त्योहारी सीजन पर कई व्यापारी स्कीम लाए हैं, जो डेकोरेशन के काम आएगी। इन शोरुम-दुकानों पर बड़े रूम का सामान टेबल या साइड टेबल, चेयर, स्टूल और एक्सेसरीज में लैंप, पेंटिंग, वॉल मिरर या अन्य सजावटी सामान उचित दर पर उपलब्ध है। घर को आकर्षक बनाने के लिए बाजार से कुछ भी सजाने का सामान खरीद के भी ला सकते हैं।

पुराना लाओ, नया ले जाओ
पुराने गद्दे लाओ और नए गद्दे ले जाओ। यह स्कीम दी जा रही है। स्लिपवेल गद्दे की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। दीपावली पर गिफ्ट आइटम देने के लिए भी योजना लागू की गई है। अन्य सामान की खरीद पर गिफ्ट दे रहे है।
अनिल चौधरी

दीपावली खरीद पर उपहार
आकर्षक रैंज उपलब्ध है। अग्रिम बुकिंग कर रहे हैं। ब्राण्डेड कम्पनियों के गद्दे, फोम, शॉल, बेडशिट, सोफा, दरी, वुडन फ्लोर, वालपेपर, पर्दे आदि की खरीद पर आकर्षक स्कीम दे रहे हैं। नए सामान से अपना घर सजा सकते हैं।
पदम डांगी

पर्दा खरीद पर छूट
नया पर्दा की खरीद पर विशेष छूट मिल रही है। इसका मौका हाथ से ना जाने दे। दीपावली ऑफर के तहत फर्दे का कपड़ा खरीदने पर छूट देने के साथ ही प्रशिक्षित कारीगरों से सिलाई की भी सुविधा उपलब्ध है।
संजय कटारिया

आसान किश्तों पर लोन
आसान किश्तों व न्यूनत्तम ब्याज पर होम समेत सभी लोन दिए जा रहे है। कागजी खानापूर्ति किए बिना ही एक दिन में लोन की सुविधा है। इसके अलावा दैनिक जमा योजना व पेंशन योजना तक लागू है।
पुनीत सोमाणी

दीपावली पर सजाए घर को
कर्टन क्लॉथ, ऑफिस चेयर, डोरमेट, वर्टिकल रोलर, ब्लाइड्स की रैंज उपलब्ध है। होम डेकोर से सम्बन्धित सभी आइटम, जिससे अपने घर को दीपावली पर झिलमिला सकते है।
प्रंजाल कोठारी,

जमाओं पर आकर्षक ब्याज
घर को सजाना या अन्य उत्पाद खरीदना है तो आसान किश्तों पर लोन की सुविधा उपलब्ध है। जमाओं पर आकर्षक ब्याज दर दी जा रही है। लोन के लिए बिना किसी कागजी र्फोमल्टी के लोन दिए जा रहे है।
दिनेश राव

कैशबैक की सुविधा
जीरो प्रतिशत फाइनेंस, जीरो डाउन पेमेन्ट व जीरो प्रोसेसिंग फिस में लेपटॉप, कम्प्यूटर सहित सभी तरह के उपकरण उपलब्ध है। हर खरीद पर कैशबैक की स्कीम भी दी जा रही है।
नरेश जोशी

गैस चूल्हे व किचन चिमनी पर स्कीम
गैस चूल्हे की खरीद पर कई स्कीम दे रहे हैं। चिमनी की कई तरह की रेंज उपलब्ध है। चिमनी से घर से प्रदूषण मुक्त भी बनाया जा सकता है। सभी तरह के उत्पाद हर समय आकर्षक योजना के साथ उपलब्ध है।
अनुराग झंवर

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग