4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाबचंद कटारिया के विरोध की आशंका, छावनी में तब्दील हुआ महाविद्यालय

माणिक्य लाल वर्मा छात्र कॉलेज में आज शपथ ग्रहण समारोह होना है...
less than 1 minute read
Google source verification
police

भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा माणिक्य लाल वर्मा छात्र महाविद्यालय आज पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी स्वयं कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। दरअसल गुलाबचंद कटारिया के विरोध के मध्यनजर महाविद्यालय छावनी में तब्दील हुआ है।


माणिक्य लाल वर्मा छात्र कॉलेज में आज शपथ ग्रहण समारोह होना है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया होंगे। एनएसयूआई वाले कटारिया का विरोध कर रहे हैं। जिसको देखते हुए महाविद्यालय पूरी तरह से पुलिस के पहरे में है। पुलिस उप अधीक्षक शहर भंवर रणधीर सिंह कोतवाली प्रताप नगर, सुभाष नगर सदर आसपास के थानों सहित कई थाना अधिकारी मौजूद हैं। सभी छात्रों के आई कार्ड देखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस सभी पर पैनी नजर रखे हुए है। कटारिया माणिक्य लाल वर्मा कॉलेज पहुंच गए हैं। कटारिया के साथ सांसद सुभाष बहेरिया, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, विधायक वि_ल शंकर अवस्थी, पूर्व मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर भी हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग