5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व पंपिंग स्टेशन जून तक

शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए कुवाडा रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और आरसी व्यास कॉलोनी के सामने कोठारी नदी के किनारे बन रह पंपिग स्टेशन का कार्य जून तक पूरा हो जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Sewerage Treatment Plant Pumping Station By June in bhilwara

Sewerage Treatment Plant Pumping Station By June in bhilwara


भीलवाड़ा।

शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए कुवाडा रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और आरसी व्यास कॉलोनी के सामने कोठारी नदी के किनारे बन रह पंपिग स्टेशन का कार्य जून तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ गांधीसागर तालाब से मिल रहे मुख्य नाले में गिरने वाले सीवरेज को भी सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे गांधीसागर तालाब में सिर्फ बारिश का पानी आएगा।


यह जानकारी आरयूआइडीपी अधिकारियों ने एडीएम राजेन्द्र सिंह कविया को दी। कविया ने सोमवार को एसटीपी एवं एसपीपी प्लान्ट के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में कार्य पूरा करें। आरयूडीपी अधिकारियों ने बताया कि सीवरेज के अंतर्गत शहर में 410 किमी की लाइन बिछाई जा रही है। यह एक लाइन में कम्पाइल होकर सीवरेज पंपिग स्टेशन पहुंचेगी । यहां से पंप कर सीवर एसटीपी पहुंचाई जाएगी। एसटीपी में विभिन्न चरणों में इस सीवर का शोधन किया जाएगा, जिसमें अंतिम उत्पाद के रुप में गैस, खाद एवं पानी उपलब्ध होगा। सीवरेज का पूरा काम अगस्त 2020 तक पूरा होगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग